IQNA

ग्रीस की सबसे पुरानी पुनर्निर्मित मस्जिद का उद्घाटन

14:42 - August 18, 2017
समाचार आईडी: 3471723
अंतर्राष्ट्रीय समूह: देश की राजधानी, एथेंस के "अगोरा बास्तान" क्षेत्र में ग्रीक की सबसे पुरानी मस्जिद, हाल के वर्षों में इसके पुनर्निर्माण और बहाली की तारीख़ की प्रदर्शनी के साथ खोली गयी।

ग्रीस की सबसे पुरानी पुनर्निर्मित मस्जिद का उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय कुरान न्यूज एजेंसी (IQNA) के लिऐ "ग्रीक रियोपोर्टर" समाचार साइट के अनुसार, यूनानी संस्कृति मंत्री ने इस ख़बर की घोषणा के साथ कहाः भविष्य में इस पुरानी मस्जिद में अधिक प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी।

यह मस्जिद 1456 ईस्वी में तुर्क शासन के आक्रमण से "बेसिलिका" चर्च की तबाही के बाद बनाई गई थी।

तुर्क और वेनिस युद्ध के दौरान, यह फिर से एक चर्च बन गया, और 1824 में, यूनान की स्वतंत्रता के लिऐ उस्मानी साम्राज्य के खिलाफ ग्रीक क्रांतिकारियों द्वारा युद्ध के फैलने के बाद, मस्जिद को एक स्कूल के रूप में इस्तेमाल किया गया था।

ग्रीस की स्वतंत्रता के बाद, मस्जिद सैन्य जेल बन गया और बाद में सेना के लिए एक बेकरी बन गई।

20 वीं शताब्दी की शुरुआत में, मस्जिद प्राचीन कार्यों के पुरातात्विक ढेर का एक स्थल बन गई, और 2010 के पतन में, ग्रीक संस्कृति मंत्री ने मस्जिद के प्राचीन कार्यों से ख़ाली करने और उद्घाटन के लिए पुनर्निर्माण का आदेश दिया।

3631585

captcha