aboutislamडेटाबेस के अनुसार IQNA की रिपोर्ट ؛अगर इस क़ानून को मंजूरी दी जाती है, तो उन हजारों मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की रक्षा की जाएगी, जो अनौपचारिक आधिकारिक निकायों से विवाहित हैं ।
जेम्स ब्रॉन्सेशायर, यूनाइटेड किंगडम के स्थानीय समुदायों और स्थानीय सरकारों के मंत्री ने कहा कि मुस्लिम जोड़ों को भी इस्लामी समारोह के साथ आम शादी समारोह को अंजाम देना चाहिऐ। इस नए कानून के विवरण की घोषणा अगले वसंत में की जाएगी।
कुछ विरोध के बावजूद योजना को मंजूरी मिलती दिख रही है। विरोधियों का तर्क है कि इस्लामी विवाहों का वैधीकरण अन्य धर्मों के अनुयायियों के अधिकारों का उल्लंघन करता है।
नया कानून देश की मस्जिदों को यह सुनिश्चित करने के लिए बाध्य करेगा कि इस्लामी विवाह के साथ-साथ साधारण विवाह समारोह आयोजित करें ता कि मुस्लिम जोड़ों का विवाह आधिकारिक रूप से पंजीकृति हो। इस उद्देश्य के लिए, ब्रिटेन में कुछ मस्जिदें, जो कानूनी रूप से इस्लामी विवाह करने के लिए अधिकृत हैं, पंजीकृत होंगी।
ब्रिटेन में अनुयायियों की संख्या के मामले में इस्लाम दूसरा सबसे बड़ा धर्म है। 2011 के आंकड़ों के अनुसार, देश में लगभग 2,800,000 मुस्लिम हैं।
3789784